जींद: जींद में जानलेवा हमले के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, गंभीर रूप से घायल दो पुरुष
Jind, Jind | Sep 10, 2026 जींद के गांव अनुपगढ़ में दिनांक 2 सितम्बर को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।