जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Balod Police ने विगत डेढ़ माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 94 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सभी मामलों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कुल 9,68,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ ही संबंधित चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।