प्रतापगढ़: शहर में हुई बारिश के कारण पीडब्ल्यूडी कार्यालय, एसपी ऑफिस और कचहरी जलमग्न, लोगों के घरों में हुआ जलभराव
प्रतापगढ़ जिले में हुई झमाझम बारिश की वजह से शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला कचहरी भी जलमग्न हो गई । तो वहीं शहर के तमाम घरों में जल भराव होने की वजह से लोग परेशान नजर आए। नगर पालिका की लापरवाही से लोगों में आक्रोश नजर आया।