प्रतापगढ़: सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ में मीरा भवन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जाति जनगणना को लेकर दिया बयान
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचे । वह मीरा भवन स्थित कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इसके उपरांत विष्णुपुर कला गांव में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सभी लोगों को समान अधिकार नहीं मिल पाएगा।