प्रतापगढ़: अर्जुनपुर गांव में ससुरालीजनों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अर्जुनपुर निवासी असलम की बेटी फिजा बानो का विवाह 4 अगस्त 2023 में गांव के ही रहने वाले मोहम्मद गुलशेर से हुआ था, फिजा बानो का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज कम मिलने की बात कह कर आए दिन प्रताड़ित करते थे उसके पति गुलशेर , सास सरबरी , ननद रन्नो ,एवं पति के बहनोई कासिम, विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।