प्रतापगढ़: इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में अनिकेत मिश्रा को कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार के दिन जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक का आयोजन किया।बैठक में अनिकेत मिश्रा को कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने अनिकेत मिश्रा को मनोनयन पर उन्हें बधाई दी है कहा कि कांग्रेस आम लोगों की सेवा भावना में विश्वास रखती है।