हुज़ूर: फिटजी कोचिंग की भोपाल शाखा 7 दिन से बंद, छात्रों ने किया हंगामा, थाने में शिकायत दर्ज कराई
Huzur, Bhopal | Dec 14, 2024 भोपाल में फिटजी कोचिंग पर स्टूडेंट्स की फीस हड़पने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर शनिवार को 25 से ज्यादा छात्रों ने हंगामा किया और थाने में शिकायत की। दरअसल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एट्रेंस एज्जाम (जेई) की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच 7 दिन से बंद हैं। यहां कोई फैकल्टी पढ़ाने नहीं आ रही हैं।