बिहारीगंज: सोमानी पेट्रोल पंप के पास जलजमाव से परेशानी, ग्रामीणों ने कहा जल्द समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
बिहारीगंज के सोमानी पेट्रोल पंप के पास जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब दो वर्षों से समस्या बनी है। पिछले साल बनाया गया नाला भी निकासी के अभाव में बेकार पड़ा है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज ने जेई को आवश्यक कलवर्ट व नाला निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।