जैसीनगर: ग्राम तोड़ा तरफदार में मित्र मिलन कार्यक्रम संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने विकास कार्यों पर की चर्चा
जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम तोड़ा तरफदार में बुधवार दोपहर 3 बजे मित्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए।ग्रामवासियों ने फूलमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीरा सिंह राजपूत ने गाँव के समग्र विकास पर चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी।