इंदौर: इंदौर हेरिटेज ट्रेन जल्द होगी शुरू, लेकिन तारीख अभी तय नहीं
Indore, Indore | Aug 17, 2026 इंदौर की बहुप्रतीक्षित हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर जल्द पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन के कोच को मेंटेनेंस के लिए बीकानेर भेजा गया था, जहां जरूरी रखरखाव का काम पूरा होने के बाद अब इसे इंदौर लाया गया है। रेलवे पीआरओ से सोमवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर प्लेस किया गया है और फिलहाल इसके अनलोडिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।