रीजनल पार्क में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर हंगामा, पुलिस अधिकारियों और CSO के बीच बहस
इंदौर। रीजनल पार्क में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। मंच और सुरक्षा घेरे के पास राहुल गांधी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) केबी बैजू और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस होने की बात सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मौके पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि, विवाद की वजह और धक्का-मुक्की की स्थिति किन परिस्थितियों में बनी, इसे लेकर पुलिस या सुरक्षा अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आ
Indore, Indore | Sep 20, 2026