महिदपुर पुलिस की कार्रवाई
अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, विद्युत तार चोरी के मामले में भी था फरार
उज्जैन जिले के महिदपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिट्टी खदान के पास चौरवासा रोड से नागेश्वर उर्फ कालू (21) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि नागेश्वर विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को ट्रांसपोर्ट नगर महिदपुर में हुई तार चोरी की घटना में आरोपी अपने साथियों के साथ शामिल था। मामले में उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर भेज दिया गया।
#MahidpurPolice #UjjainPolice #IllegalWeapon #TheftCase #MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Sep 20, 2026