इंदौर ब्रेकिंग | मंदिर में चोरी की वारदात CCTV में कैद
#IndoreNews #TempleTheft #CCTVFootage #CrimeNews #indorepolice
सिर पर दान पेटी, हाथ में मूर्ति... मंदिर से चोरी कर भागे चोर!
इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में घुसे तीन चोर दान पेटी और अष्टधातु की तीन मूर्तियां लेकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज में चोरों की पूरी करतूत कैद हुई है। फुटेज में एक आरोपी सिर पर दान पेटी लेकर जाता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे के हाथ में मूर्ति नजर आ रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मंदिर और आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
स्थान: मांगलिया, इंदौर
थाना: शिप्रा
Indore, Indore | Sep 20, 2026