बक्सर: सांसद ने कहा: नल-जल, सोलर व नली-गली योजना लूट और भ्रष्टाचार का माध्यम बनी
Buxar, Buxar | Sep 14, 2025 बिहार में पंचायती राज व्यवस्था पर सरकार का हस्तक्षेप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार ने पंचायतों की मूल भावना को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उक्त बातें सदर प्रखंड के नाट गांव में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कही। सदर प्रखंड के नाट गांव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पंचायती राज प्रकोष्ठ के बैनर तले एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।