बक्सर: जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर रामरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्नान के साथ सुन रहे हैं व्रत कथा
Buxar, Buxar | Sep 14, 2025 ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता वाले रामरेखा घाट पर जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उम्र पड़ी है. न केवल शहर के बल्कि दूर दराज के क्षेत्र से काफी संख्या में महिला श्रद्धालु अपनी व्रत को पूरा करने के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं का आगमन ट्रेन बस के साथ ही अपने निजी साधनों से काफी संख्या में हो रहा है.