बक्सर: शहर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, देर रात तक हुआ प्रसाद वितरण
Buxar, Buxar | Sep 14, 2025 शहर के मेन रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर परिसर में शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार.के साथ भक्तों ने भगवान राम और भगवान हनुमान जी की आराधना की। संगीतमय सुंदरकांड पाठ में शामिल गायक मंडली ने भक्ति रस में डूबो दिया।