बक्सर: रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति गंगा में डूबा, अफरा-तफरी मची
Buxar, Buxar | Sep 13, 2025 नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर शनिवार को अपराह्न 3:00 के करीब गंगा स्नान करने गया एक व्यक्ति तेज बहाव में बहकर डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह स्नान के लिए घाट पर आया था. कपड़े घाट पर किनारे उतारकर गंगा में स्नान करने के लिए उतरा. गंगा में बाढ़ आने के कारण घाट पूरी तरह से डूब चुका है. जिसके कारण वह घाट पर स्नान करने के लिए कुछ आगे बढ़ गया.