फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र नगला पान सहाय में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, बिगड़ी हालत
थाना उत्तर क्षेत्र नगला पान सहाय निवासी युवक विशाल ने शनिवार की सुबह दस दस बजे करीबन किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुये आगरा रैफर करने की बात कही, वहीं परिजन असमंजस में थे क्योंकि उसने कुछ काले रंग का पदार्थ सेवन किया, चर्चा रही कहीं वह सल्फास तो नहीं।