कैरो: कैरो थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
लोहरदगा जिले के कैरो थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।