कुमारखंड: मुबारकपुर में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, पांच लोग घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के वार्ड 11 मुबारकपुर टोला में दो पक्ष में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।