बदायूं के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का भव्य शुभारंभ, गंगा आरती से गूंजा गंगा तट
आस्था, श्रद्धा और परंपरा के संगम प्रसिद्ध मेला ककोड़ा का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। ककोड़ा देवी मंदिर में परंपरागत झंडी पूजन के बाद झंडी को गंगा तट पर लाया गया, जहां हवन-पूजन और भव्य गंगा आरती के साथ मेले का आगाज हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एसएसपी अंकिता शर्मा और सीडीओ गामिनी सिंगला सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
#मेला_ककोड़ा #मिनी_कुंभ #बदायूं #गंगा_आरती #गंगा_मैया #ककोड़ा_मेला #BadaunNews #MelaKakoda #MiniKumbh #GangaAarti #UPNews #BadaunPolice #VarshaYadav #AnkitaSharma #जनमहिमान्यूज़ #JanMahimaNews
Bisauli, Budaun | Nov 17, 2026