शेखपुरा: वाहन जांच के क्रम में केवटी थाने की पुलिस ने एक कार से ₹1.93 लाख किए बरामद, सही दस्तावेज नहीं देने पर पैसे जप्त
शेखपुरा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी थाने की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस जांच अभियान का नेतृत्व केवटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान एक कार से 1 लाख 93 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए। सही दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने पैसे जप्त कर विभाग को जांच के लिए भेज दिया है।