शेखपुरा: शेखपुरा सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
शेखपुरा सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों चोर शेखपूरा सदर थाना क्षेत्र के हैं। तीन चोर को गणेश होटल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो चोर को बायपास रोड जेल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिया गया था।