शेखपुरा: टाउन थाना पुलिस ने अहियापुर से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
अहियापुर में छापेमारी करते हुए एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपूरा लाया गया। आरोपी की पहचान स्वर्गीय मोदी ठाकुर के पुत्र बनारसी ठाकुर के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर 16 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जाएगा।