वाराणसी की श्याम नगर कॉलोनी बनी ‘तालाब’, कमर तक पानी; 31 अगस्त तक राहत नहीं तो धरने का ऐलान
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास स्थित श्याम नगर कॉलोनी में भारी बारिश के बाद जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कॉलोनी की गलियों और रास्तों पर कहीं घुटने तो कहीं कमर तक पानी जमा होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। सैकड़ों परिवारों का जनजीवन प्रभावित है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जलनिकासी नहीं होने के कारण हालात बिगड़े हैं। करीब दर्जन भर परिवारों के घर छोड़कर किराये के मकानों, रिश्तेदारों या अन्य स्थानों पर रहने की बात भी सामने आई है। बच्चों की पढ़ाई और लोगों का रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है।
#Varanasi #VaranasiNews #ShyamNagar #Dafi #Waterlogging #VaranasiWaterlogging #JalJamav #Rain #UPNews #NagarNigam #VaranasiNagarNigam #Lanka #PublicProblem #BreakingNews #Banaras #Kashi #LiveVNS #UttarPradesh
Sadar, Varanasi | Aug 27, 2026