पटना ग्रामीण: अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर पटना पहुंचे, शुक्रवार को गांधी मैदान में सत्संग में देंगे प्रवचन
गुरुवार को करीब शाम 5:00 बजे अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर पटना पहुंचे। शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सत्संग में प्रवचन देंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि करीब 12 साल बाद बिहार आया हूं। कई जिलों का भ्रमण करूंगा।