पटना ग्रामीण: हमारी सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी कानून से करेंगे बाहर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार दोपहर करीब 2:10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो पासी समाज की रोजी रोटी के लिए शराबबंदी कानून जो की अधिनियम 2016 में बना था उससे ताड़ी को अलग किया जाएगा।