पटना ग्रामीण: पटना SSP अवकाश कुमार ने कोतवाली थाने में होली की तैयारियों की जानकारी दी, सोशल मीडिया पर है पैनी नज़र
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने होली के मौके पर प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों को लेकर जानकारी दी है। गुरुवार शाम 4:36 बजे कोतवाली थाने में पटना एसएसपी ने बताया कि होली को लेकर संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। जहां पुलिस बल की तैनाती की जरूरत है, वहां पुलिस बल को भी तैनात किया जा रहा है और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।