पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में ली चुटकी, कहा- अगर आपका नाम महबूबा होता तो तीन तलाक मिल जाता
सदन की कार्यवाही के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भाकपा माले विधायक महबूब आलम वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा की आप इतनी ज्यादा लड़ाई करते हैं कि अगर आपका नाम में एक पाई खींच दिया जाता तो आपका नाम महबूबा हो जाता और आपको तीन तलाक मिल जाता।