पटना ग्रामीण: गांधीनगर से चार साल की बच्ची चोरी, अगम कुआं थाने में मामला दर्ज; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
अगमकुआं थाना क्षेत्र के गांधीनगर से बुधवार की देर रात एक चार वर्षीय बच्ची की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले की जानकारी अगमकुआं थाने की पुलिस ने देते हुए बताया कि घटना की सूचना गुरुवार की सुबह दी गई। जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।