लखीसराय: सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन
रविवार अपराह्न 2:52 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. थानाध्यक्षों ने लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस पदाधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निष्पादन, गश्ती सुदृढ़ करने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए.