बीसलपुर: दो सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले की दियोरिया कलां पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कला कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम बड़ागांव निवासी छेदा लाल ने कहा कि विगत 6 मार्च को उनका पुत्र सुनील कुमार अपने साथी ग्राम नौगमा निवासी धर्मवीर के साथ बीसलपुर बारात में गया था। लौटते समय गुलरिया चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर दोनों लोगों की मृत्यु हो गई। तथा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।