प्रतापगढ़: एंटी करप्शन की टीम ने तहसील कर्मी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा: सीओ ने दी जानकारी
एंटी करप्शन टीम प्रभारी वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि तरदहा गांव निवासी संतोष तिवारी जो की सीजनल अमीन है उनसे ₹4000 की घूस की मांग तहसील कर्मी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा की गई थी। जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वर्षा श्रीवास्तव की तहरीर पर सदर कोतवाल अर्जुन सिंह ने आरोपी अनुराग श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में ले लिया है।