प्रतापगढ़: चिलबिला स्थित गैराज में मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
पूरे देवजानी निवासी महफूज रहमान अपनी गाड़ी का काम चिलबिला स्थित एक गैराज में करा रहा था। तभी वहां चौपई गांव के चार लोग पहुंचे तथा पीड़ित को मारपीट कर 44 हजार रुपये छीन लिया । आरोप है कि हल्ला गुहार मचाने पर आरोपियों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकले । पीड़ित ने बताया कि इसके पहले भी आरोपी जान से मारने की धमकी दिये थे।