प्रतापगढ़: लोकैया पुर गांव के पास सवारी बैठाने को लेकर टेंपो चालकों के बीच हुई भिड़ंत
अंतू थाना क्षेत्र के लोकैया पुर गांव के पास प्रतापगढ़ जगदीशपुर हाईवे पर मंगलवार की शाम 5:30 बजे दो लोग अमेठी जाने के लिए खड़े हुए थे इसी दौरान एक टेंपो चालक चिलबिला से सवारी लाद कर अमेठी की तरफ जा रहा था उसने सवारी देखकर अपनी टेंपो रोक दी तथा बैठने के लिए कहा इस दौरान सड़क पर खड़ी सवारी ने भीड़ ज्यादा होने की बात कह कर बैठने से इनकार किया।