प्रतापगढ़: रानीगंज इलाके के राईपुर गांव की विधवा ने दबंगों पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
रानीगंज इलाके के राईपुर गांव की विधवा प्रेमा देवी ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया की उनके बेटे मोहित को उमेश चंद्र,बद्री प्रसाद और निर्मला देवी द्वारा उसके अंश का जमीन बैनामा बिना प्रतिफल दिए करवा लिया और उसे गायब कर दिया।पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई और अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की।