घाटमपुर: घाटमपुर के कुष्मांडा मंदिर परिसर में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घाटमपुर के कुष्मांडा मंदिर परिसर में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लोग एकत्र हो गए और बीच सड़क पर जमकर मारपीट की गई। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने मंगलवार रात 10बजे बताया वीडियो एक दिन पुराना है,संज्ञान में लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।