बिहार: डुमरावां मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर ,महिला की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां मोड़ के पास एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतिका गोलपुर गांव निवासी छोटे यादव की पत्नी चिंता देवी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि देर रात शौच के लिए जा रही थी उसी दौरान डुमरावां मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे इनकी मौत हुई है।