बिहार: डीएम ऑफिस में लगाए गए जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना
Bihar, Nalanda | Mar 6, 2024 बिहार शरीफ डीएम ऑफिस में जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। ग्राम खीरीचक की ग्रामीण जनता के द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक चापाकल में बोरिंग डालकर खेत पटवन किया जा रहा है। जिससे हम लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।