बिहार: धनावा डीह गांव में समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवती की गोली लगने से हुई मौत
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावा डीह गांव में देर रात समधी मिलन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े एक युवती को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका विजय सिंह की 19 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी है। परिवार के सदस्य ने बताया कि गांव में रंजीत सिंह की बेटी की शादी थी समधी मिलान के दौरान फायरिंग हुई जिसमें करीना कुमारी को गोली लग गई ।