कांके: चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई की याचिका हाई कोर्ट ने की स्वीकार
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2025 रांची - झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद सहित तीन आरोपियों की सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई द्वारा दायर क्रिमनल अपील स्वीकार कर ली है. सीबीआई ने चारा घोटाले में देवघर से हुई 89 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में दोषी करार दिये गये छह लोगों की सजा बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी. .