कांके: शहीद चौक के पास पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, ओटीपी और फर्जी खाते से करते थे ठगी
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2025 शहीद चौक के पास से पुलिस ने दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, ओटीपी और फर्जी बैंक खाते के जरिये ठगी करते थे। बुधवार शाम करीब आठ बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधी को शहीद चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधियो में दीपक कुमार हिमांशु और संजीव कुमार शामिल हैं।