कांके: रांची स्थित एचईसी मुख्यालय के सामने एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2025 रांची स्थित एचईसी मुख्यालय के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इस मौके एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और चार श्रम कानून को रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2010 में हटिया मजदूर यूनियन द्वारा सप्लाई मजदूरों के लिए किए गए समझौते को लागू करने की बात कही।