कांके: रांची क्लब परिसर में लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां पदस्थापना समारोह संपन्न
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2025 रांची क्लब परिसर में बुधवार दोपहर करीब दो बजे लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां पदस्थापना समारोह सम्पन्न हो गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए दिलीप बंका ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप बंका ने क्लब की स्वस्थ परंपराओं को कायम रखने का भरोसा दिलाया।