सदर: मुंशी पुलिया चौराहे पर संवाददाता की गाड़ी को लगी टक्कर, अभद्रता का आरोप
Sadar, Lucknow | Aug 16, 2026 रविवार सुबह करीब 11 बजे मुंशी पुलिया चौराहे पर नेशनल चैनल के संवाददाता भरत सेठी की गाड़ी में ग्रे रंग की Nexon कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद कार सवार युवक और महिला को रोकने पर उन्होंने संवाददाता से अभद्रता की। शिकायत में कार सवारों पर संवाददाता के खिलाफ पैसे मांगने का आरोप लगाने और उनके पेशे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है।