शुजालपुर: सुजालपुर में मौसम ने ली करवट, 1 घंटे की बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी, आधा इंच पानी गिरा
शहर में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान लगभग आधा इंच पानी गिरा। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने और आगामी फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर होने वाले खर्च में भी राहत मिल सकती है। वहीं, शहर की गांधी कॉलोनी और कृष्णनगर में जल निकासी अवरुद्ध होने से जलभराव की स्थिति बन गई।