पकड़ी दयाल: अजगरी मनोकामना नाथ महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां का पाठ हुआ शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़
पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र के अजगरी स्थित मनोकामना नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। बुधवार को शाम 4 बजे जानकारी दी गई।