मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनखेता गड़ेरिया गांव में रविवार-सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी भोला बैठा की 19 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार, काजल के पिता भोला बैठा बाहर काम करते हैं, जबकि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ घर पर रहती थी। सोमवार सुबह जब काजल की मां नींद से जागी।