मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर से साइकिल योद्धा पप्पू चौधरी लातेहार के लिए रवाना, अब तक 35 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं
राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले पर्यावरण प्रेमी साइकिल योद्धा पप्पू चौधरी रविवार को पलामू जिले में पहुंचे, जहां से सोमवार को वे मेदिनीनगर से लातेहार के लिए रवाना हो गए। पप्पू चौधरी अब तक 17 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में 35,000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं।उनकी यह यात्रा "शांति, संकल्प और सम्मान" के संदेश के साथ शुरू हुई है।