मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नगर में रविवार-सोमवार की देर रात चोरी की एक घटना सामने आई है। मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थापित जवान महेंद्र कुमार के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए फूल के बर्तन और कुछ सोने के जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये की समान की चोरी कर ली है।वही घर के अंदर रखे गए समान को तीतर बितर कर दिया है।